Connect with us

कुमाऊँ

ई रिक्शा चालकों ने डी एम के नाम सौपा ज्ञापन, बूम पार्किंग को बताया अवैध

टनकपुर। ई-रिक्शा चालक और स्वामी पहुचे पूर्णागिरि तहसील जहाँ उन्होंने यूनियन अध्यक्ष मनोज गड़कोटी और दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्किंग स्थानांतरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौपा। जिसमें कहा गया की पूर्णागिरि मार्ग बूम में स्थित वाहन पार्किंग को पूर्व की तरह टनकपुर लाया जाये जिससे पूर्णागिरि मेले के ऊपर निर्भर सभी व्यापारीयों और ई-रिक्शा से अपनी आजीविका चलाने वालों को उसका लाभ मिल सके।

वही ज्ञापन का नेतृत्व कर रहे दिनेश कुमार नें पूर्णागिरि मार्ग बूम क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर स्थित वाहन पार्किंग को पूर्ण रूप से अवैध बताते हुए कहा पार्किंग को पूर्व की भांति टनकपुर में लाया जाये जिस से शहर के होटल, ई-रिक्शा, टैक्सी, व्यापार मंडल एवं सभी व्यापारियों का हित हो सके और बताया। पूर्णागिरि मेले के दौरान अन्य राज्यों से आने वाले भारी वाहनों और अन्य वाहनों की पार्किंग पूर्व में कहीं वर्षो से टनकपुर में कराई जाती थी लेक़िन कुछ राजनैतिक दबाव और राजनीतिक खेल के चलते पार्किंग को बूम क्षेत्र में पंहुचा दिया गया जो की बिल्कुल अवैध हैं।

रिपोर्ट – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News