Connect with us

Uncategorized

भूकंप का कहर!, मचाई भारी तबाही, अब तक 132 लोगों की मौत, 570 घायल, 86 इमारतें ढही

colombia-earthquake-devastation-death-toll-

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात भयंकर भूकंप से भारी तबाही मच गई। वहां आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों ने अपनी जान गवा दी। इसके साथ ही करीब 570 लोगों के घायल होने की खबर है।

कोलंबिया में भूकंप का कहर! 132 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक देशभर में करीब 86 इमारतें ढह गईं। तो वहीं 1500 से ज्यादा घरों को काफी नुकसान हुआ है। 52 स्कूल और 18 स्वास्थ्य केंद्रों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

भूकंप से हुई तबाही के बाद 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया है। तो वहीं पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी हो गया है। राहत और बचाव अभियान की निगरानी राष्ट्रपति द्वारा की जा रही है।

भूकंप से जुड़ी भयावह तस्वीरें

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शक्तिशाली भूकंप आया। जिसमें सबसे ज्यादा परेरा शहर में मौते हुई। वहां करीब 60 लोगों की जान गई है। इस शहर की आबादी 5 लाख के करीब है।

भूकंप के केंद्र से करीब 64 किलोमीटर दूर है। कई शहरों में इसके तेज झटके महसूस किए गए। जिससे लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर सड़कों पर आ गए।

चोको और रिसाराल्डा में भारी नुकसान

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप सोमवार सुबह 7:34 बजे के करीब आया। भूकंप का केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था

यह भी पढ़ें -  MBPG छात्रसंघ चुनाव_ ABVP vs NSUI vs बागी, क्या फिर जीतेगा निर्दलीय

More in Uncategorized

Trending News