Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी नगर निगम के इस पार्षद का निर्वाचन रद्द

मीनाक्षी

नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की कोर्ट ने हल्द्वानी नगर निगम में तल्ली बमौरी के पार्षद राजेंद्र सिंह जीना के निर्वाचन को निरस्त करते हुए सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। कोर्ट ने नामांकन पत्र के साथ आपराधिक मुकदमों की जानकारी नहीं देने को भ्रष्ट आचरण करार दिया है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी को तीन माह के भीतर इस सीट पर पुन: चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। साफ किया है कि आगामी चुनाव में जीना को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही तीन महीने ने पार्षद का चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर बड़ा मंथन, सीएम धामी से मिले सुबोध उनियाल और किशोर उपाध्याय

More in Uncategorized

Trending News