Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के इन क्षेत्रों मे आज दिनभर बंद रहेगी बिजली बाधित

मीनाक्षी
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की बिजली कटौती आज मंगलवार को भी जारी रहेगी। हाईडिल गेट बिजलीघर से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक और मुखानी, टाउन टू और टाउन थ्री फीडर से सात घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। ऐसे में पॉलीशीट, दो नहरिया, आस्था विहार, खाटू श्याम मंदिर, आदर्श नगर, जमरानी कॉलोनी, दमुवाढूंगा, लाल डांठ रोड क्षेत्र के निवासियों को परेशानी का सामना करना पडेगा। ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार लाइन मेंटेनेंस के लिए सप्लाई बंद रखी गई है। काम पूरा होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

More in Uncategorized

Trending News