Connect with us

Uncategorized

खाड़ी देशों में तनाव के तपिश से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे

हल्द्वानी। मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में गहराते युद्ध और तनाव की तपिश अब केवल रसोई तक सौमित नहीं रही, बल्कि इसने हल्द्वानी के इलेक्ट्रॉनिक बाजार को भी बुरी तरह झुलसा दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स और आचात लागत में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण कंप्यूटर उपकरणों और एक्सेसरीज की कीमतों में अचानक उछाल आ गया है. जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझा बढ़ गया है। तिशोनिया चौराहे स्थित रॉयल कम्प्यूटर्स के मालिक नदीम खान का कहना है कि अधिकांस चिपसेट और कंप्यूटर हार्डवेयर विदेशों से आयात किए जाते हैं। खाड़ी देशों में जारी अस्थिरता की वजह से समुद्री मागों से होने वाली सप्लाई बाधित हुई है, जिसके परिणामस्वरूप माल का खर्च बढ़ गया है।बाजार में सबसे ज्यादा असर रैम की कीमतों पर पड़ा है. जो सीधे तौर पर 1400 रुपये से बढ़कर 5100 रुपये के पार पहुंच गई है। छात्रों और ग्राफिक डिजाइनरों के लिए यह वृद्धि किसी झटके से कम नहीं है। इसी तरह, प्रिंटर और माउस जैसे छोटे उपकरणों के दाम भी बढ़ गए हैं. जिससे दफ्तरों और स्कूलों का काम प्रभावित हो रहा है। कंप्यूटर उपकरणों की रेट लिस्ट उपकरण पहले अवरम 1400 5100वेन ड्राइव 200 250की-बोर्ड 400 500 माउस 150 200-250 प्रिंटर 9000 9600 टीवी 7000 9000नौटः दाम कारोबारियों के बताए अनुसार है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: हाईकोर्ट पहुंचा निलंबित कर्मचारी, याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

More in Uncategorized

Trending News