Connect with us

Uncategorized

प्यार में धोखा खाए इंजीनियर की लालकुआं की पॉस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,

मीनाक्षी

लालकुआं। शहर के वार्ड नंबर एक में निवास करने वाले सर्वेयर इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उक्त घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वही मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या के पीछे वजह मंगेतर द्वारा प्यार में धोखा देना बताया जा रहा है। युवक द्वारा मरने से पूर्व मंगेतर के साथ सोशल मीडिया एवं स्टेटस में फोटो डाली गई है। जिसमें मंगेतर पर धोखेबाजी का आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में पिछले 1 वर्ष से अपने चचेरे भाई के साथ किराए के मकान में रहने वाले एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत विनय प्रजापति उम्र 33 वर्ष जिसका मूल निवास ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नारायनी, जिला बांदा हैं, अपने चचेरे भाई रावेंद्र प्रजापति के साथ यहां रहता था चचेरा भाई भी सर्वेयर इंजीनियर के रूप में एयरटेल कंपनी में कार्यरत है, शाम को लगभग 5:30 बजे जब भाई रावेंद्र घर लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खुला तो अड़ोस पड़ोस एवं मकान मालिक को बुलाया, अनहोनी का शक होने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया, उसके बाद जैसे ही दरवाजा तोड़ा तो विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। मौके पर मौजूद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने तुरंत ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी तथा मृतक विनय के भाई का रो-रो कर बुरा हाल था, उसके भाई का कहना है कि शाम को 4:30 बजे विनय का फोन उसे आया था, जिसमें वह शाम को खाना बनाने के संबंध में उससे पूछ रहा था, सब कुछ ठीक-ठाक था, परंतु उसके द्वारा क्यों फांसी लगाई गई इस बात से आसपास के लोग एवं उसका भाई हैरान है, भाई के अनुसार विनय की बांदा में ही एक युवती से शादी तय हुई है, कुछ समय से उक्त लड़की द्वारा उसे धोखा दे दिया गया था, जिससे वह अत्यधिक आहत था, आज शाम को ही उसने व्हाट्सएप में स्टेटस डाला तथा सोशल मीडिया में भी अपनी और अपनी मंगेतर की फोटो शेयर करते हुए उसे धोखेबाज करार दिया, तथा उसे गंदी-गंदी गालियां भी दी है, इसके बाद उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया

More in Uncategorized

Trending News