Connect with us

उत्तराखण्ड

आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन तीन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कुछ जनपदों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने देहरदून समेत तीन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरिद्वार समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अगले तीन दिन तक बदला रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि अभी प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सियाचिन में नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का हुआ निधन, परिवार को छोड़ गए रोता-बिलखता

More in उत्तराखण्ड

Trending News