Uncategorized
चंपावत जिले के आबकारी की शराब पहुंच गई बागेश्वर, पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी का किया भंडाफोड़

-बैजनाथ पुलिस ने चंपावत जिले के अंग्रेजी शराब को पहुंचा दिया बागेश्वर
अन्यत्र जिले से विक्री हेतु लायी जा रही 103 पेटी शराब पकड़ी
-बैजनाथ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बागेश्वर, गोविन्द मेहता,ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय शाह के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत थाना बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा डंगोली- ग्वालदम मार्ग बैजनाथ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने वैध शराब पास की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने का भंडाफोड़ किया है। कोतवाल कैलाश नेगी अपनी कोतवाली टीम के साथ क्षेत्र में पुलिस टीमों को चेकिंग अभियान में भेजा था। जहां शराब तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को पिकअप वाहन के साथ अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।वही पुलिस ने पिकप वाहन को किया सीज है।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस मध्य रात्रि में रात्रि गश्ती पर थी, गश्ती के दौरान पुलिस टीम को एक पिकप वाहन दिखा, जिससे पुलिस टीम ने पूछताछ की, साथ ही वाहन संदिग्ध दिखने पर चेकिंग की।चेकिंग के दौरान पिकप वाहन संख्या यूके-03CA-2114 में शराब लदी हुई थी। चालक से पूछताछ की गयी तो चालक द्वारा बताया गया कि वह चम्पावत एफएल-2 से 150 मैकडॉवेल्स व्हिस्की की पेटियां लेकर आया था जिन्हें मुझे कन्धार शराब की दुकान में सप्लाई देनी थी।चेकिंग में पूछताछ में चालक ने बताया कि 47 पेटिया रास्ते में सप्लाई कर दी है। शेष 103 पेटियों की सप्लाई देने हेतु यहॉ पर रुका था। जिस पर वाहन चालक से माल परिवहन से संबंधित कागजात तलब किए गए तो चालक के पास कोई वैध कागजात होने नही पर नियमानुसार वाहन में रखी 103 पेटियों में 1236 बोतल अग्रेंजी मैकडॉवेल व्हिस्की शराब बरामद हुई।जिसकी कीमत लगभग रुपये आठ लाख77हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक अभियुक्त सुभाष कुमार पुत्र लीला राम, निवासी ललुवापानी नघान थाना व जिला चम्पावत उम्र-25 वर्ष को अवैध शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। बरामद शराब को जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बैजनाथ में 23/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में भेज दिया है।वही मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि पुलिस नेटवर्क के सम्बन्ध में भी जानकारी जुटा रही है।वही चंपावत जिले से कैसे वहां के एफएल-2रमन्ने की शराब की सप्लाई जिले तक पहुंच गई इसको लेकर अब आबकारी नीति और आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार जिले में शराब कारोबारी जिसके चंपावत जिले सहित अन्य जिलों में शराब का कारोबार होगा, उन्ही के द्वारा जिले में अपने चुनिंदा शराब की दुकानों को यह शराब की सप्लाई की जा रही होगी।पर अब तक ऐसे कई मामले प्रकाश में आए है।पर कुछ समय बाद पकड़ी गई शराब को छूटा लिया जाता है।ऐसे में आबकारी विभाग,पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।क्या पुलिस ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी।यह आने वाला1समय बताएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक उमेश सिह रजवार,हेड कांस्टेबल नरेन्द्र राणा, राजेन्द्र रौतेला,अशोक कुमार,नरेन्द्र ढोक्ती,राधेश्याम लोहनी आदि मौजूद थे।







