Connect with us

Uncategorized

लैंड जिहाद’ की आशंका: IMA के पास 20 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग, CM ने दिए जांच के आदेश

 

uttarakhand-cm-dhami

उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदलाव को लेकर सख्त धामी सरकार ने अब देहरादून के बेहद संवेदनशील क्षेत्र IMA के पास ‘लैंड जिहाद’ की आशंका पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पछवादून के धौलास-हरियावाला क्षेत्र का है, जहां एक चैरिटेबल ट्रस्ट की 20 एकड़ कृषि भूमि को अवैध रूप से विशेष समुदाय के लोगों को बेचने की शिकायतें मिली हैं।

IMA के पास 20 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग

बता दें कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस जमीन पर कभी शिक्षण संस्थान बनना था, वहां अब अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनी बसाई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही एमडीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जिसके चलते सरकार यह पता लगा रही है कि क्या यह सोची-समझी साजिश के तहत डेमोग्राफी बदलने का प्रयास है।

जांच के नतीजों के आधार पर होगी कड़ी कार्रवाई: CM

वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री का कहना है कि जिस तरह से ज़मीन के नियमों की अनदेखी की जा रही थी, उसे देखते हुए सरकार ने पूरे ज़मीन सौदे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी तय नियमों के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने आगे कहा कि ज़मीन में हेरफेर के आरोपों को देखते हुए, सरकार ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। जांच के नतीजों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News