Connect with us

Uncategorized

महिला चिकित्सक ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, हल्द्वानी निवासी सर्जन पति और सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

मीनाक्षी

देहरादून – दून अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक ने अपने सर्जन पति और सास-ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. आसना पंत ने बताया कि उन्होंने हल्द्वानी के गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉ. प्रशांत ओली से हुई। इंटर्नशिप के बाद उन्हें रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में और फिर बीडी पांडेय अस्पताल, नैनीताल में तैनात किया गया। इस दौरान डॉ. आसना अपनी सहेली के साथ पीजी में रहने लगीं और डॉ. प्रशांत से उनकी मुलाकात बढ़ने लगी।

डॉ. आसना ने बताया कि डॉ. प्रशांत के पिता प्रदीप ओली को उनकी यह मुलाकात पता चल गई और वह कई बार बिना बताए उनके पीजी में आ जाते थे। जब उन्होंने इस मामले का जिक्र डॉ. प्रशांत से किया तो उन्होंने आश्वस्त किया कि वे अपने पिता को समझा देंगे।एमबीबीएस पूरी करने के बाद उनका चयन दून मेडिकल कॉलेज में हुआ। 22 फरवरी 2023 को डॉ. आसना और डॉ. प्रशांत की शादी हुई। शादी के बाद से ही उनकी सास हंसलता ओली द्वारा दुर्व्यवहार शुरू हो गया और दहेज की मांग की गई। मजबूरन उनके पिता ने 10 लाख रुपये का चेक डॉ. प्रशांत को दिया।

तीन मार्च 2025 को डॉ. आसना ने ऑपरेशन से डिलीवरी की। 25 मई 2025 को वह बच्चे के साथ डॉ. प्रशांत के साथ देहरादून आ गईं। 19 अगस्त 2025 को उनके पति डॉ. प्रशांत ओली ने उनके साथ मारपीट की, जो घटना उनकी मां के सामने हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके स्वजन ने डॉ. प्रशांत व उनके परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सांसद अनिल बलूनी भी रहे साथ

शहर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉ. प्रशांत ओली निवासी कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल, उनके पिता प्रदीप ओली और माता हंसलता ओली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News