Connect with us

Uncategorized

तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुकसान…

मीनाक्षी

हल्द्वानी। देर रात तिकोनिया स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में भीषण आग लग गई। सड़क से गुजरते लोगों ने जब दुकान से आग की लपटे उठती हुई देखी तो दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर भरा हुआ गैस सिलेंडर भी मौजूद था जिसे दमकल कर्मियों ने अपनी जान पर खेल कर बाहर निकाला और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक आग से करोड़ों का माल जलकर राख हो गया वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश

More in Uncategorized

Trending News