Connect with us

Uncategorized

नगर निगम के निरीक्षक के घर पर रात में फायरिंग, खड़िया कारोबारी हिरासत में

मीनाक्षी

हल्द्वानी। नगर निगम में तैनात और सुभाष नगर निवासी एक इंस्पेक्टर के घर पर शनिवार रात में फायरिंग कर दी। घटना तब हुई जब इंस्पेक्टर अपने पोते के साथ घर के सामने टहल रहे थे। गोली इंस्पेक्टर के समीप से गुजरकर घर के शीशे को चीरते हुए अंदर सीढ़ी पर जा लगी। पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी खड़िया कारोबारी है।

सुभाषनगर स्थित कपूर आटा चक्की के पास रहने वाले डुंगर सिंह परमार नगर निगम हल्द्वानी में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। डुंगर के मुताबिक शनिवार रात वह अपने पोते के साथ घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनके सामने वाले घर से निकले शख्स ने उनकी तरफ पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली उनके करीब से होकर सीधे घर के कांच पर जा लगी और उसे चीरते हुए अंदर सीढ़ी पर रुकी। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल कब्जे में ली। पीड़ित के मुताबिक फायरिंग करने वाला अल्मोड़ा निवासी कोई कारोबारी है। बताया कि आरोपी से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोग और पीड़ित परिवार भोटिया पड़ाव चौकी पहुंचे। कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है।

More in Uncategorized

Trending News