Connect with us

उत्तराखण्ड

लोकतंत्र में पहली घटना, सरकार ने नहीं चलने दी संसद: प्रदीप

कहा- राहुल गांधी की बढ़ती जन्म स्वीकार्यता से भाजपा हुई अलोकतांत्रिक

-नवीन बिष्ट

अल्मोड़ा। भारतीय लोकतंत्र में यह पहली बार हुआ है कि सत्ताधारी पार्टी ने संसद को चलने नहीं दिया। इससे बड़ा दुर्भाग्य लोकतंत्र का नहीं हो सकता है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद और राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कही। प्रदीप टम्टा बुधवार को यहां पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा यह कैसा लोकतंत्र है जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ही नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि देश की आम जनता जानना चाहती है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आडवाणी के बीच क्या संबंध है। जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर जाते हैं, अडानी तब तक अपने बिजनेस अंपायर को बढ़ाने के लिए क्यों साथ जाते हैं। तब भाजपा इस पर क्यों असहज हो रही है यह भी जानने की मंशा जनता की है।

उन्होंने कहा विदेश दौरे के बाद अदानी कंपनी के खाते में 20 हजार करोड़ कहां से आया, आज तक इस बात का जवाब मोदी सरकार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री और अडानी के संबंधों को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाए तो उनकी संसद की सदस्यता ही समाप्त कर दी गई। अब घर से निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है प्रदीप टम्टा ने कहा कि अब देश में बोलने वालों का दमन शुरू हो गया है। अब 24 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। सबका साथ सबका विकास 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार को 9 साल सत्ता में रहते हो गए हैं इन वर्षों में 18 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था। कहां गया रोजगार सबका विकास होना चाहिए था देश में महंगाई भ्रष्टाचार अनीति की पराकाष्ठा हो गई है। अभिव्यक्ति पर अघोषित अंकुश लगा है। जनता देख रही है कि जब विपक्ष जो अपनी बात बेबाकी से रखता है। जब वही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या बिसात है। पूर्व सांसद ने कहा कि देश इस समय सत्ता दिशा के भय के साए में जी रहा है। लोकतंत्र का गला जिस प्रकार भोटा जा रहा है इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता अवश्य देगी एक सवाल के जवाब में प्रदीप टम्टा ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा के दमनकारी आचरण का सबसे बड़ा कारण है। राहुल गांधी की देश में बढ़ती स्वीकार्यता और लोकप्रियता हाल की भारत जोड़ो यात्रा में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा के दौरान जनसैलाब से भाजपा का कमांडर गया है। यही कारण है कि सत्ताधारी भाजपा राहुल गांधी पर लगातार हमलावर हो रही है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस नेता हरक की पुत्रवधु भाजपा में शामिल

वार्ता के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू भोज,नगर अध्यक्ष तारू जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूर्ण रौतेला आदि भी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News