Connect with us

Uncategorized

नये सीएम की सचिवालय में पहली बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिये गए। गेस्ट टीचरों को 15 हज़ार की जगह अब 25 हज़ार मानदेय दिया जाएगा , मनरेगा कर्मियों को हड़ताल के समय का पैसा दिया जाएगा । इसके साथ ही 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। सरकार युवाओ को रोजगार देने , दलितों के उत्थान के लिए काम करेगी ।नाराज नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा,शपथ से पहले शुरू हुआ बैठकों का दौर रविवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद कुछ ही घंटों में सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लेकर सीएम धामी ने बेरोजगारों व प्रदेश के विकास को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी।

कैबिनेट ने बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने और राज्य के विकास संबंधी कई अहम फैसलों पर निर्णय लिया।विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक पदों पर नौकरी देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसके अलावा राज्य के हित व विकास को लेकर छह संकल्प प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी गई।

Ad
यह भी पढ़ें -  Nitin Navin के दोरै का दूसरा दिन, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि 
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News