Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद कई क्षेत्रों में इंडियन गैस की हुई आपूर्ति,गैस गोदामों और ऑफिस का किया निरीक्षण…

मीनाक्षी

हल्द्वानी में पिछले कई दिनों से इंडियन गैस की आपूर्ति ठीक समय पर नहीं हो रही थी जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए इंडियन गैस के गोदामों और ऑफिस का निरीक्षण किया जिसके बाद कुछ क्षेत्र को इंडियन गैस की आपूर्ति की गई है, छड़ायल,कुसुमखेड़ा,पालीकोठी क्षेत्र में इंडियन गैस की गाड़ी पहुंची जहां पर कई दिनों से गैस सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया इंडियन गैस की आपूर्ति कुमाऊं मंडल विकास निगम और निजी गैस एजेंसी द्वारा की जाती है कुछ दिक्कत आने से गैस की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो पाई थी जिससे उपभोक्ता में नाराजगी देखने को मिली लेकिन उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि समय पर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान।

More in Uncategorized

Trending News