Connect with us

Uncategorized

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार पहुंचे हल्द्वानी, युवा खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

मीनाक्षी

हल्द्वानी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लिया और खेल के प्रति अपने अनुभवों को साझा किया।प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका नैनीताल और हल्द्वानी से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि “मैं बहुत पहले से यहां आता रहा हूं।

हम नैनीताल के बजरी वाले मैदान पर टूर्नामेंट खेलने आया करते थे। वहां झील किनारे छक्के मारने और फिर भोटिया मार्केट में अंडे खाने की यादें आज भी ताजा हैं।”जब उनसे युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि खेल में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत करो, निराश होने की ज़रूरत नहीं है। बस अपनी मेहनत जारी रखें। धैर्य रखें, अगर आज सेलेक्शन नहीं हुआ, तो कल होगा। कल नहीं तो परसों ज़रूर होगा, लेकिन मेहनत नहीं छोड़नी चाहिएप्रवीण कुमार ने कहा कि वह आज भी खेल से जुड़े हैं और मेरठ में अपना खुद का ग्राउंड भी तैयार किया है।

मैदान पर फिर दिखेंगे प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार ने यह भी जानकारी दी कि वह जल्द ही ईवीसीएल के टी-20 मैच में ‘दिल्ली नाइट्स’ की ओर से खेलते नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट में इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में उन्हें गेंद के साथ अपनी पुरानी लय को परखते हुए भी देखा गया।

यह भी पढ़ें -  2 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News