Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्लोबल इंडिया पर होगा मुकदमा, लाखों का फ्रॉड, सभी खाते किए जाएंगे फ्रिज

उधम सिंह नगर। ग्लोबल इंडिया द्धारा यूवाओ केसाथ किए गए लाखो के फ्रॉड के संबंध में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्लोबल इंडिया के सभी फ्रेंचाइजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी से मिले। मंजू नाथ टी सी ने सारी बात को सुनने के बाद ग्लोबल इंडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और ग्लोबल इंडिया के सभी खातों को फ्रिज करने का भी निर्देश दिया।

भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा की धामी सरकार पूरी तरह से युवाओं के साथ है देवभूमि उत्तराखंड से इतना बड़ा फ्रॉड करके कोई भाग नहीं पाएगा वह जहां भी जाएगा।

उत्तराखंड की पुलिस उसे पकड़ कर एक एक पीड़ित व्यक्ति का पैसा वापस दिलवा आएगी। उन्होंने युवाओं से आवान किया जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाने वाले लोगों से सावधान रहें,और किसी भी प्रकार के ऐसी स्कीमों में फंसने से बचे जो व्यक्ति स्वावलंबी अपनी मेहनत करके जो पैसा कमा सकता है। वही केवल सत्य है झूठे सपने बेचकर कोई अमीर नहीं होता उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनके पैसे हर कीमत पर वापस दिलवाए जाएंगे।

रिपोर्ट – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  ग्रेटर नोएडा PNB में बड़ा घोटाला! 30 खातों से गायब हुए 20 करोड़, बैंक मैनेजर समेत 5 सस्पेंड
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News