Connect with us

Uncategorized

Gold Silver Price Today: सुबह-सुबह चांदी- सोना हुआ महंगा!, जानें MCX पर ताजा भाव

हाल ही में लगातार आ रही भारी गिरावट के बाद यानी नौ फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। दोनों धातुएं एमसीएक्स बाजार में तेजी के साथ खुलीं। जहां अप्रैल वाला डिलीवरी सोने में प्रति 10 ग्राम 2100 रुपए की तेजी देखी गई। तो वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में करीब 12 हजार रुपए का उछाल देखने (Chandi Ka Bhav) को मिला।

Gold-Silver Price Today: सुबह-सुबह चांदी- सोना हुआ महंगा!,
सोने और चांदी में तेजी अमेरिकी डॉलर की कीमतों में गिरावट के चलते आई है। चार फरवरी के बाद से डॉलर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जिससे डॉलर में कीमत वाली धातुएं विदेशी खरीदारों के लिए सस्ती हो गई हैं।

Gold Price Today: सोना में देखी गई 2100 रुपए की तेजी
बात करें 9 February को सोने-चांदी की कीमतों की तो 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,57,600 रुपए प्रति 10 ग्राम चली गई है।

Silver Price Today चांदी ने मारी 12000 रुपए की उछाल
तो वहीं चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी गई है। चांदी में करीब 12 हजार रुपए का उछाल देखा गया। जिससे एक किलो चांदी 2,61,704 रुपये पर कारोबार करती नजर आ रही है।

Gold Silver International Price: इंटरनेशनल मार्केट में भी बढ़ी सोने- चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में सोने की कीमत बढ़ गई है। जहां सोने की कीमतें 5000 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रही थीं। बीते महीने रिकॉर्ड हाई के बाद एतिहासिक गिरावट के बाद सोना-चांदी कीमतें स्थिर होने की कोशिश हो रही है। बात करें चांदी की तो उसकी कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया। चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीबन एक तिहाई से ज्यादा नीचे गिर चुकी थी। सोमवार को 5% चढ़कर ये 80 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई

More in Uncategorized

Trending News