Connect with us

Uncategorized

PRD वॉलन्टियर्स के लिया Good news, उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया वर्दी भत्ता

rekha arya

प्रान्तीय रक्षक एवं विकास दल (PRD) स्वयंसेवकों के लिए वर्दी भत्ते में वृद्धि की गई है। अब वर्दी भत्ते के लिए हर 2 साल में 1500 के बजाय 2500 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही सरकार ने सर्दी और गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय कर दिए गए हैं।

सरकार ने बढ़ाया PRD वॉलन्टियर्स का वर्दी भत्ता

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है। मंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने शानदार काम किया है। मंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पिछले दिनों उन्होंने पीआरडी जवानों के वर्दी भत्ते को बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

NEWS UPDATE
सरकार ने बढ़ाया PRD वॉलन्टियर्स का वर्दी भत्ता

हर दो साल बाद दिया जाएगा वर्दी भत्ता

मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह वर्दी भत्ता 42 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण के बाद और हर दो साल बाद दिया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्दी के विभिन्न आइटम और गर्म वर्दी के लिए अंगोरा कमीज-पैंट, ऊनी जर्सी और फर वाली जैकेट शामिल हैं। बता दें यह सुविधा सिर्फ शांति-सुरक्षा कार्यों में तैनात स्वयंसेवकों को जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारियों की संस्तुति पर मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरीश रावत-गणेश गोदियाल समेत 30 पर FIR, अंकिता को लेकर दुष्यंत गौतम के विरोध में किया प्रदर्शन

More in Uncategorized

Trending News