Connect with us

Uncategorized

खुशखबरी: उत्तराखंड को मिला एक और ट्रेन का तोहफा, सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से होगी शुरू

 

TRAIN ramnagar to dehradun
 प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड को एक और ट्रेन का तोहफा मिल है। रामनगर से देहरादून के लिए नई ट्रेन शुरू होने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने नई ट्रेन की स्वीकृति दे दी है।

रामनगर से देहरादून के लिए नई ट्रेन शुरू

बता दें पौड़ी सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से नई ट्रेन शुरू होने जा रही है। केंद्र मंत्रालय की ओर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। बता दें ये ट्रैन रामनगर से राजधानी देहरादून तक चलेगी। स्वीकृति मिलने के बाद सांसद अनिल बलूनी ने केंद्र का आभार जताया है। सोशल मीडिया पर बलूनी ने इसकी जानकारी भी साझा की है।

anil baluni

सांसद बलूनी ने जताया केंद्र मंत्री का आभार

बलूनी ने पत्र में लिखा ‘केंद्र मंत्री अश्विनी वैष्णव का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने मेरे द्वारा निवेदित रामनगर से देहरादून के बीच नई रेलगाड़ी के परिचालन की स्वीकृति की जानकारी दी है’। बलूनी ने केंद्र का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र मंत्री ने उत्तराखंड की जनता के रेल सुविधा से जुड़े मेरे निवेदनों पर सदैव उदारता दिखाई है और हमें अनेक रेल सेवाओं के परिचालन और स्टॉपेज की स्वीकृतियां प्रदान की हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने 16 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News