Connect with us

Uncategorized

सरकार किसान विरोधी कानून वापस ले:सरिता

नैनीताल। पूर्व विधायक नैनीताल व वर्तमान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने आज अपने निवास स्थान पर धरना देकर सरकार से किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा देश के अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 6 महीने से धरने पर बैठा है और किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग करता आ रहा है। लेकिन सरकार अनसुनी कर रही है। सरिता ने कहा अहंकारी सरकार उनकी न्यायोचित मांगों को अनदेखी न करे, तत्काल माने, उन्होंने कहा हम सब देश के अन्नदाता किसानों के साथ खड़े है सरकार अविलंब काले कृषि कानूनों को रद्द करे।

रिपोर्ट-प्रेम सिंह दानू

यह भी पढ़ें -  Dehradun में जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने ऐसे बचाई जान
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News