Connect with us

Uncategorized

राज्यपाल और CM ने एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति का स्वागत, पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

haridwar president

उत्तराखंड दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।

President Draupadi Murmu
राज्यपाल और CM ने एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति का स्वागत

पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति

बता दें हरिद्वार में राष्ट्रपति पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इसके बाद वह 3 नवंबर को देहरादून में आयोजित एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। वहीं शाम को वह नैनीताल स्थित राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

कैंची धाम के दर्शन जाएंगी राष्ट्रपति

दौरे के तीसरे दिन यानी 4 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन करेंगी। इसके साथ ही वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी

यह भी पढ़ें -  Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा!, कांग्रेस नेता की लोहे का पिलर गिरने से मौत
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News