Connect with us

Uncategorized

डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, मुखानी पुलिस ने कॉलर का किया 05 हजार का चालान

डायल 112 एक आपातकालीन सेवा है इसका दुरूपयोग करने पर पुलिस कार्यवाही तय है

दिनांक 10/02/2026 को कॉलर तुषार कबडवाल निवासी मल्ला फतेहपुर ऊंचापुल थाना मुखानी द्वारा समय 22.23 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई कि कुछ लोग कॉलर के साथ ऊंचापुल पर मारपीट करने की कोशिश कर रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा तत्समय थाने में नियुक्त रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक सूरज सिंह व पीसीआर कर्मचारी मौके पर भेजा। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गहन जानकारी की गई तो मौके पर कोई भी फायरिंग की घटना नहीं हुई थी तथा मामला सिर्फ लड़ाई झगड़े का था। उक्त संबंध में पुलिस द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए कॉलर को थाने पर लाया गया व झूठी सूचना देने पर कॉलर तुषार कवड़वाल पुत्र देवेंद्र चंद्र निवासी माला फतेहपुर
कटघरिया का पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000 जुर्माना वसूला गया।

नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश डायल 112 एक आपातकालीन सेवा है, झूठी सूचना देकर इसका दुरूपयोग न करें। ऐसा करने पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पत्रकार हित में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

More in Uncategorized

Trending News