Connect with us

Uncategorized

पिरान कलियर में हज प्रशिक्षण शिविर शुरू, 1348 यात्रियों का हुआ चयन

रुड़की के पिरान कलियर स्थित हज हाउस में हज 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। हाजियों को मुकम्मल और आसान हज यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पिरान कलियर में हज प्रशिक्षण शिविर शुरू
पिरान कलियर में आयोजित हज तरबियत कैंप में हाजियों को हज के हर पहलू की बारीकी से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद और लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने संयुक्त रूप से किया।

हाजियों को सिखाई एहराम पहनने की सही विधि
शिविर के दौरान हज ट्रेनर मौलाना आरिफ और मौलाना अरशद ने हाजियों को एहराम पहनने की सही विधि सिखाई। साथ ही काबा शरीफ के तवाफ, सफा-मरवा के बीच सई, अराफात और मीना में ठहरने सहित हज के सभी अरकान को विस्तार से समझाया गया।

1348 हज यात्रियों का हुआ चयन
हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि इस साल उत्तराखंड से करीब 1348 हज यात्रियों का चयन हुआ है, जिनमें से 441 यात्री हरिद्वार जिले से हैं। प्रशिक्षण में हाजियों को मक्का-मदीना के नियम, स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय और डिजिटल सुविधाओं के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस पर महेंद्र भट्ट का बयान, बोले- धामी सरकार ने हर स्तर पर की कार्रवाई

More in Uncategorized

Trending News