Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : पेट्रोल-डीजल के बड़े दामों के बीच शहर के इस पंप में पेट्रोल हुआ समाप्त

मीनाक्षी

पेट्रोल और डीजल के दामों में देर रात बढ़ोतरी हो गई है, पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी की गई है ऐसे में अब आम आदमी की जेब पर इसका असर देखने को मिल रहा है, खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के चलते ईंधन का वैश्विक संकट चल रहा है ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है जिसकी उम्मीद लोग पहले से ही लगाकर बैठे थे, वही हल्द्वानी के प्रमुख पेट्रोल पंप में सामान्य पेट्रोल खत्म हो गया है और स्पीड वाला तेल मिल रहा है ऐसे में लोगों को सामान्य पेट्रोल और स्पीड के बीच ₹8 का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है डीएम आवास के ठीक सामने हरबंस पंप में सामान्य पेट्रोल समाप्त हो गया है डिमांड के अनुरूप तेल नहीं पहुंच पा रहा है जिसके चलते तेल समाप्त हो गया है सिर्फ स्पीड तेल की बिक्री हो रही है पंप के कर्मचारियों ने कहा पूर्व के भांति अभी सप्लाई ठीक तरह से नहीं हो पा रही है इसके चलते पेट्रोल समाप्त हो गया है और सिर्फ स्पीड तेल की बिक्री हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग: पुलिस में 11 निरीक्षकों-दरोगाओं के तबादले । देंखे आदेश….

More in Uncategorized

Trending News