Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- आज़ाद समाज पार्टी ने किया कार्यकरिणी का विस्तार

मीनाक्षी

हल्द्वानी।आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक सभा गोलापार में स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई सभा की अध्यक्षता ए एस पी जिलाध्यक्ष जीवन चंद्र आर्य ने की सभा में मुख्य अतिथि नफीस अहमद खान ने सभा को सम्बोधित करते हूए कहा कि मुस्लिम समाज में कांग्रेस से बहुत ज़्यादा नाराज़गी देखी जा रही है, मुस्लिम समाज भाजपा को वोट देता नहीं है और कांग्रेस को आने वाले चुनावों देना नहीं चाहता, माननीय सांसद चंद्रशेखर जी जिस तरह से मुस्लिम समाज के कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहे हैं उसे देखते हूए मुस्लिम समाज का झुकाव चंद्रशेखर जी की तरफ हो रहा है, ए एस पी के लिए सुनहरा मौका है कि वो हल्द्वानी विधानसभा से एक ऐसा चेहरा उतारे जो दमूवाढ़ूंगा, राजपुरा, कुल्यालपुरा, गाँधी नगर आदि क्षेत्रों से 25 हज़ार वोट ला सके तो ए एस पी की जीत निश्चित है, हमें जल्द ही ऐसा चेहरा तलाश करके अभी से मैदान में उतर कर जनता के बीच जाना पड़ेगा, जीवन चंद्र आर्य ने सदस्यता अभियान चलाने पर ज़ोर दिया और उसी कड़ी में ए एस पी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हूए खीम चंद्र आर्य को जिला उपाध्यक्ष, सलीम हुसैन को जिला महासचिव, महेश चंद्र आर्य कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र जिला सचिव, फ़िरोज़ खान विधानसभा अध्यक्ष
पद पर नियुक्त किया, सभा में उपस्थित नगर अध्यक्ष विकास कुमार, नवीन चंद्र आर्य मूलनिवासी, जीतराम, हरीश लोधी, आदि ने सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हूए बधाई दी और कांशीराम जी के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को आगे ले जाने संकल्प लिया,

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 नवंबर से 30 नवंबर तक कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News