Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज

मीनाक्षी

हल्द्वानी। शहर की दो महिला ब्लागरों के बीच इंटरनेट मीडिया पर चली रोस्टिंग से चल रहे विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। हल्द्वानी की ब्लागर ज्योति अधिकारी पर चौपाटी में जाकर ब्लॉगर सुनीता भट्ट के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला ब्लागर सुनीता भट्ट ने ज्योति अधिकारी उसके पति और उसके साथियों पर चौपाटी पर पहुंचकर मारपीट करने, फूड स्टाल का सामान तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है
जोशी कालोनी छोटी मुखानी निवासी सुनीता भट्ट (34) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इंटरनेट मीडिया पर ब्लागिंग करती हैं और चौपाटी के पास वुडपेकर के निकट उनका छोटा व्यापार भी है। आरोप है कि 11 मार्च को महिला ब्लागर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से उन्हें शाम को उसके फूड स्टाल पर आकर मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद कई लोगों से फोन कराकर उन्हें मारने, बदनाम करने और उनकी सात साल की बेटी को उठाने की धमकी भी दिलवाई गई।
आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी और अन्य लोगों के साथ उनके कार्यस्थल पर पहुंची और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान फूड स्टाल का सामान भी तोड़ दिया गया और सार्वजनिक रूप से फाड़ने चीरने की धमकी की गई, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ।
महिला का आरोप है कि संबंधित
ब्लागर के खिलाफ पहले से भी विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा के साथ आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में काठगोदाम थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरू के आधार पर ज्योति पर प्राथमिक दर्ज कर दी गई है

More in Uncategorized

Trending News