Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- गर्मी पढ़ते ही बढ़ने लगी बीमारियां,जानिए डॉक्टर की सलाह

मीनाक्षी

हल्द्वानी में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के चलते डिहाइड्रेशन, डायरिया समेत विभिन्न मौसमी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों में पानी की कमी, उल्टी-दस्त, बुखार और कमजोरी जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। अस्पतालों में विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की संख्या बढ़ी है। मुख्य चिकित्साधिकारी हरीश पंत ने बताया कि वर्तमान समय में हीटवेव और लू के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए समय-समय पर पानी, ओआरएस और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के आवासों में चोरी, नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान ले उड़े चोर, सुरक्षा पर उठे सवाल

More in Uncategorized

Trending News