Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी। यातायात नियंत्रित करना हो तो कोई इनसे सीखे….

हल्द्वानी। यातायात नियंत्रित करना हो तो कोई इनसे सीखे….

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड लालडाठ चौराहे पर यातायात नियंत्रण करने की ड्यूटी पर तैनात यह कोई पहचान के मोहताज नहीं। यह यातायात पुलिसकर्मी मोहन सिंह डोभाल जी हैं। जो विकट से विकट जाम की समस्या का समाधान चुटकी भर में कर देते हैं और किसी भी परिस्थिति में यातायात को नियंत्रित करने में महारत हासिल है।

यह कई सम्मान से नवाजे जा चुके हैं शुक्रवार दिन के 3:00 बजे मोहन सिंह डोभाल जी कालाढूंगी रोड लालडॉठ चौराहे पर यातायात को बेहतरीन तरीके से संचालित कर रहे थे, लालडॉठ चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है काठगोदाम से लालडॉठ चौराहे पर मिलने वाल चौराहा संकरा होने के बावजूद यहां अक्सर जाम देखने को मिलता है।

आजकल शादियों का सीजन होने के बावजूद शहर के हर चौराहे पर जाम देखा जा सकता है लेकिन मोहन सिंह डोभाल जी को आप दिन और रात को भी आसानी से अंकित करते हुए देख सकते हैं रात्रि की ड्यूटी नहीं होने के बावजूद भी कालाढूंगी रोड पर डोभाल जी को आप यातायात नियंत्रित करते हुए देख सकते हैं।

मोहन सिंह डोभाल। यातायात पुलिस का एक ऐसा चेहरा जिसके लिए ड्यूटी से ज्यादा मायने कुछ नहीं रखता। मौसम चाहे कैसा भी हो डोभाल ड्यूटी पर अडिग रहते हैं।

चेहरे पर थकान नहीं हर समय मुस्कान रहती है।

ये उनके मिलनसार स्वभाव का नतीजा है कि विवादों का उनसे कभी रिश्ता नहीं रहा। वाहन चालक उनके इशारा करते ही गाड़ी रोक लेते हैं। दिनभर खड़े-खड़े ड्यूटी करने के बावजूद चेहरे की मुस्कान ने कभी थकान का एहसास नहीं होने दिया। कई किमी लंबा जाम लगने के दौरान उन्होंने ट्रैफिक को नियंत्रण करने की बारीकियां सीखीं।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

बच्‍चों ने अच्‍छा मुकाम हासिल किया

वर्तमान मोहन सिंह डोभाल जनपद नैनीताल में तैनात है। पत्नी जानकी डोभाल भी पुलिस में नौकरी करती हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती हल्द्वानी में है। दोनों की दो बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी श्रद्धा की शादी हो चुकी है। वहीं दूसरी बेटी सुभ्रा नवोदय विद्यालय अजमेर राजस्थान मैं शिक्षिका है, जबकि बेटा अआम्रपाली से बीसीए कर रहा है। पूरा परिवार हल्द्वानी में रहता है।

संवाददाता शंकर फुलारा पर्वत प्रेरणा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News