Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : IPL सट्टेबाजी का खेल बेनकाब, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मीनाक्षी

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस और SOG टीम ने IPL सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 21 मई 2026 को मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद एवं SOG टीम ने मधुबन कॉलोनी स्थित एस मोड़ के पास एक खाली प्लॉट में छापा मारकर तीनों आरोपियों को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
मौके से पुलिस ने 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और ₹51,100 नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में FIR संख्या 62/26 धारा 13 G Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रतिदिन करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे और अब तक लगभग ₹3 करोड़ 50 लाख का सट्टा खिलाया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
रवि गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी, बनभूलपुरा
रोहित गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी, बनभूलपुरा
मोहित प्रसाद निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1, मुखानी
पुलिस के अनुसार आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पहले भी आबकारी, जुआ अधिनियम और NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला समेत SOG और मुखानी पुलिस की टीम शामिल रही

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल

More in Uncategorized

Trending News