Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- अब जनता की शिकायतों पर नहीं चलेगी हीलाहवाली, CM धामी ने सख्त निर्देश दिए

हल्द्वानी_ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सर्किट हाउस में आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा।धामी ने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की।कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सुरेश गड़िया, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

More in Uncategorized

Trending News