Connect with us

Uncategorized

वोट देने जा रहे थे हल्द्वानी तभी कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, मौत

नैनीताल जिले के भवाली के समीप मल्ला रामगढ़ गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायल को उपचार के लिए रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि डॉ. कांडपाल रामगढ़ से हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। तभी गागर के समीप उनकी कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सहायता उन्हें बेसुध अवस्था में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को सौगात: सहसपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय, नैनीताल में खैरना बैराज प्रोजेक्ट को मंजूरी

More in Uncategorized

Trending News