Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : रॉन्ग साइड ट्रकों का कहर…NH-109 पर फिर हादसा, स्कॉर्पियो पलटी

मीनाक्षी

मोटाहल्दू (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर रॉन्ग साइड चल रहे भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गैस प्लांट से बेरीपड़ाव के बीच स्टोन क्रशरों से उपखनिज ढो रहे ट्राले और ट्रक खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं ताजा घटना मंगलवार सुबह की है, जब गैस प्लांट के पास एक तेज रफ्तार ट्राला गलत दिशा में आ गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो चालक ने बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के भीतर इसी मार्ग पर यह दूसरा बड़ा हादसा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टोन क्रशर से जुड़े भारी वाहन समय बचाने के लिए रॉन्ग साइड का सहारा लेते हैं, जिससे सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और न ही नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की जा रही है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए

More in Uncategorized

Trending News