Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

मीनाक्षी

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवादूंगा इलाके में सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना काठगोदाम पुलिस टीम तत्काल मल्ला प्लाट दमुवादूंगा स्थित निर्माणाधीन भवन में पहुंची, जहां एक व्यक्ति तख्त पर चित अवस्था में पड़ा मिला।मृतक के मुंह और नाक के आसपास उल्टीनुमा पीला-लाल पदार्थ दिखाई दिया। मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने उसकी पहचान 46 वर्षीय जीवन चन्द्र गंगोला निवासी जवाहर ज्योति दमुवादूंगा के रूप में की। परिजनों के अनुसार मृतक लंबे समय से नशे का आदी था और निर्माणाधीन भवन में मजदूरों के साथ रह रहा था। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। साक्ष्य संकलन के बाद युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें -  भूत-प्रेत की अफवाह से ललित आर्य कॉलेज में मची अफरा-तफरी, रोती हुई घर लौटी छात्राएं

More in Uncategorized

Trending News