Connect with us

Uncategorized

गीता गंगाजल और हनुमान चालीसा लेकर घर-घर जाएंगे हरीश पनेरु

मीनाक्षी

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु नशे के खिलाफ भीमताल विधानसभा में नया और अनोखा अभियान चलाने जा रहे हैं शुक्रवार को उन्होंने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए यह जानकारी दी की भीमताल विधानसभा में चारों तरफ नसे और अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नशे का और शराब का प्रयोग कर चुनाव लड़ा जाता है। इसलिए इस बार 2027 के विधानसभा चुनाव में वह भीमताल विधानसभा में नशे के खिलाफ जनता को जागरूक करने और बिना नशे के विधानसभा चुनाव किए जाने को लेकर अभियान शुरू कर रहे हैं। हरीश पनेरु ने बताया कि वह भीमताल विधानसभा में हर घर में गंगाजल भागवत गीता और हनुमान चालीसा लेकर जाएंगे और लोगों से निवेदन करेंगे की शराब के इस्तेमाल का चुनाव में प्रयोग बंद करने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए क्योंकि शराब के सेवन से सैकड़ो घर बर्बाद हो गए हजारों लोग बीमार रहते हैं। यही नहीं हरीश पनेरु ने कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक प्रत्येक नेता को गंगाजल गीता और हनुमान चालीसा भेंट कर निवेदन करेंगे कि चुनाव से शराब वाली प्रथा को खत्म किया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News