Connect with us

Uncategorized

हरीश रावत पहुंचे हल्द्वानी, राहुल गांधी रैली से भरेंगे जोश

मीनाक्षी

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के दौरे को लेकर बेहद उत्सुकता है.। और अल्मोड़ा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी क्योंकि राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे। इसी प्रकार पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भी कांग्रेस उसे ऐतिहासिक बनाने जा रही है। वही उत्तराखंड में जिला विकास प्राधिकरण के हस्तक्षेप पर हरीश रावत ने कहा कि विकास प्राधिकरण केवल वसूली का काम कर रहा है और आम जनता को परेशान कर रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी उगाही मास्टर हो गए हैं प्राधिकरण आज राज्य के लिए नासूर बन गए है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता को इस प्राधिकरण से बचाएं।वहीं भाजपा के अंदर अरविंद पांडे को लेकर जल रही सियासी गुटबाजी पर हरीश रावत ने कहा कि भाजपा केवल कांग्रेस पर आरोप लगाती थी लेकिन कांग्रेस पर तो मतभेद हैं जबकि भाजपा में तो सर फुटबल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News