Connect with us

Uncategorized

नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव गड़बड़ी पर सुनवाई आज, आयोग का निर्णय होगा पेश

नैनीताल। जिला पंचायत चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार (आज) को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग को मामले में अपना निर्णय अदालत को अवगत कराना है।सूत्रों के मुताबिक आयोग ने इस प्रकरण पर अपना मत तैयार कर कोर्ट को भेज दिया है। हालांकि आयोग ने क्या फैसला लिया है, यह सुनवाई के दौरान ही स्पष्ट होगा।गौरतलब है कि बीते दिनों नैनीताल की जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश होकर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अपना पक्ष रख चुके हैं। हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया था कि पूरे मामले की जांच कर निर्णय अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मसूरी में एक्टर अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए है अभिनेता

More in Uncategorized

Trending News