Connect with us

Uncategorized

होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़: दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ रूट 8 मार्च तक पैक

मीनाक्षी

हल्द्वानी । होली मनाने के लिए बाद लोगों ने अपने काम पर दोबारा लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। काठगोदाम से हल्द्वानी से दिल्ली, को-लकाता, उत्तर प्रदेश के रूट की ट्रेनों में आठ मार्च तक सीटें उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोग समय से काम पर लौटने के लिए बस, टैक्सी या अन्य परिवहन का सहारा लेना पड़ सकता है।काठगोदाम व हल्द्वानी से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता आदि जगहों पर काम करते हैं। चार फरवरी को होली पर्व मनाने के बाद शाम से ही लोग काम पर लौटने लगेंगे। इससे दोनों रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ देखने को मिलेगी। इसके साथ ही होली के चार से पांच दिन बाद तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग लगने लग गई है।काठगोदाम से दिल्ली के लिए तीन ट्रेनें चलती हैं। इनमें सबसे अधिक वेटिंग रात के समय चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में चल रही है। इस ट्रेन में आठ मार्च तक 110 तक वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों को सीट मिलनी मुश्किल है। इसके साथ ही लखनऊ, बिहार व कोलकाता जाने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में आठ मार्च 120 से अधिक वेटिंग है। इसके कारण लंबे सफर वाली बाघ एक्सप्रेस में अब यात्रियों के लिए एक भी सीट उपलब्ध है। ऐसे में यात्रियों को जल्दी काम पर लौटने के लिए अधिक खर्चा कर निजी वाहनों से जाना पड़ सकता है।

इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए काठगोदाम से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। कहा कि त्योहार में अक्सर ट्रेनों में भीड़ हो जाती है। यात्रियों को परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान।

बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग की स्थिति
तारीख -स्लीपर- थर्ड ऐसी -सेकेंड एसी
4 मार्च -108 -59 -18
5 मार्च -124 -65 -23
6 मार्च -रिग्रेट -54 -19
7 मार्च -रिग्रेट- 75- रिग्रेट
8 मार्च -121 -69- 21
रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग की स्थिति
तारीख -स्लीपर- थर्ड एसी -सेकेंड एसी -फर्स्ट एसी
4 मार्च -88- 32- 17- 4
5 मार्च -106 -63- 25- 11
6 मार्च -90- 52- 28- 11
7 मार्च -81- 70- रिग्रेट- 14
8 मार्च- 116 -66 -रिग्रेट- 12

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News