Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के लिए अगले कुछ दिन भारी!, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम पलटी मारने वाला है। अगले कुछ दिन प्रदेश के लिए भारी होने वाले है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार कल यानी सात मार्च को तो मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आठ मार्च यानी रविवार से मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी (Uttarakhand aaj ka mausam) का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 मार्च से उत्तराखंड का मौसम बदलने वाला है। आठ मार्च से तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार है। साथ ही गर्जना और बिजली भी चमकेगी। इसके अलावा ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार है। तो वहीं बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

आठ मार्च से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज
आठ मार्च के बाद से ही प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। नौ मार्च को भी बारिशइ और बर्फबारी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पांच जिलों उत्तराकाशी, चमोली और पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है।

8 से 11 मार्च तक जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम का यहीं मिजाज 10 और 11 मार्च को भी देखने को मिलेगा। 10 मार्च को जहां उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। तो वहीं 11 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का यही पैटर्न रहेगा

More in Uncategorized

Trending News