Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बाजार में खेत में पड़ा मिला जिंदा गुलदार, कुुछ देर मौत

अल्मोड़ा। सोमेश्वर बाजार में कोसी नदी के किनारे एक खेत में गुलदार गंभीर बीमार हाल में दिखाई दिया। सुबह तड़के स्थानीय लोगों ने ज्ञानोदय हाई स्कूल के सामने घायल गुलदार को तड़पता देखा। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग मौक पर पहुंचा। जिसके बाद गुलदार का रैस्क्यू कर सोमेश्वर चिकित्सालय लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान घायल गुलदार ने दम तोड़ दिया।

जहां प्राथमिक उपचार के दौरान गुलदार की मौत हो गई। गुलदार के शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए।
वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी ने बताया कि गुलदार के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। मृत गुलदार नर है और इसकी उम्र लगभग 2 वर्ष है। गुलदार 5 फीट लम्बा और 2 फीट ऊंचा है।

गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा एनटीडी रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है। तथा मौत का कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। बाजार और आबादी के समीप गुलदार मिलने से लोगों में दहशत व्याप्त है।
एक्सपर्ट की माने तो जाड़ों के सीजन में निमोनिया के कारण कई गुलदारों की मौत हो जाती है। ऐसे में सेामेश्वर में गुलदार की मौत में निमोनिया होने की संभावना जताई जा सकती है।
गुलदार को रेस्क्यू करने में वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी, वन दरोगा गोपाल राम, धीरेंद्र कुमार, हीरा सिंह बिष्ट, दीपक गिरी, मोहन सिंह, प्रकाश राम, प्रेम भारती, मंयक गिरी, रवि मावड़ी, जगदीश बोरा, रमेश बोरा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News