Connect with us

Uncategorized

High Alert!, उत्तराखंड में मौसम दिखाएगा उग्र रूप, 21, 22, 23, 24 और 25 मार्च के लिए चेतावनी जारी

राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों से मौसम ठंडा हो गया। बीते दिन ये आज मौसम का दबाव कम तो पड़ेगा, लेकिन कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज यानी शनिवार को खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, चंपावत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से तेज बारिश के साथ अकाशिय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं 3000 हजार या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। तो वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

High Alert! इन जिलों को Danger level-3 में रखा गया
जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च को शाम 05:00 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी और हिमस्खलन की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ को Danger level-3 में रखा गया है। तो वहीं रूद्रप्रयाग और बागेश्वर को Danger level-1 में रखा गया है। इलाकों में ज्यादा बर्फ पड़ने की वजह से अवलांच का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है।

21, 22, 23, 24 और 25 मार्च तक बारिश का अलर्ट
बीते दिन से ही मौसम में सर्द का अहसास होने लगा है। कल बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब आदि ऊंचाई वाले धर्म स्थलों पर बर्फबारी देखने को मिली। तो वहीं ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। जिससे मौसम ठंडा हो गया। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने 21, 22, 23, 24 और 25 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी कि प्रदेश में 25 मार्च तक हालात बिगड़े ही रहेंगे

More in Uncategorized

Trending News