Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, कई यात्री घायल

उत्तरकाशी में बीती रात सड़क हादसा हो गया। देहरादून से मोरी की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
घटना रविवार रातकी है। जानकारी के अनुसार बोलेरो देहरादून से मोरी की तरफ जा रही थी। अचानक नौगांव 12 किमी आगे सौंदाड़ी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बोलेरो में चालक समेत चार लोग सवार थे। जो घायल बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दो की हालत गंभीर
घायलों की पहचान हिमांशु रावत (18) निवासी कुनारा, रितिक रावत (18) निवासी सालारा, अभिषेक (18) निवासी कोट गांव और चुनू (16) निवासी भितरी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार अभिषेक और ऋतिक की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक ुमचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

More in Uncategorized

Trending News