Connect with us

Uncategorized

भीषण सड़क हादसा!, गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत

 मीनाक्षी

road-accident-almora-bhikiyasain-3-dead

अल्मोड़ा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां के भिकियासैंण के पास भाटिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को इस हादसे की खबर दे दी गई है। जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल है।

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा!

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार वाहन के गिरने की सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। व्यक्ति ने बताया वाहन संख्या UK04F6683 की नंबर प्लेट रोड़ पर पड़ी है। वहां एक व्यक्ति भी घायल अवस्था में है। आसपास वाहन दिखाई नहीं दे रहा है। उसके खाई में गिरने की आंशका जताई गई।

गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत

पुलिस तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां उन्हें करीब 150 मीटर नीचे खाई में वाहन गिरा हुआ मिला। रेस्क्यू अभियान के समय वाहन में फंसे व्यक्तियों को निकाला गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पता चला कि तीनों जागरी का काम करते थे। वो चमोली पुसैला में जागर लगाकर वापस अपने घर को लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

More in Uncategorized

Trending News