Connect with us

उत्तराखण्ड

भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी,आठ की मौत

पिथौरागढ़। यहां आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के शामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नाचनी थानाध्यक्ष चंदन सिंह पूरी पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  आधी रात तस्करों से भीषण मुठभेड़, गोली लगने से वन कर्मी घायल

More in उत्तराखण्ड

Trending News