Connect with us

Uncategorized

कैसे हुआ बद्रीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा?, ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे का राज!

शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जाएगी। अभी फिलहाल हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है। उसकी तलाश जारी है। सरकार और विमानन एजेंसियों का फोकस हादसे के कारणों का पता लगाने का है। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने पर भी है।

भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड किया
इस हादसे के बाद एहतियातन के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है। कंपनी के भाकी हेलिकॉप्टर्स की उड़ान फिलहाल के लिए रोक दी गई है। आज यानी शनिवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) में हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। नक्शेदेखें

सुबह 5 बजे फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें कि जिस जगह ये हादसा हुआ, वो एक खतरनाक पहाड़ी और जंगली इलाका है। जहां हिमालयन भालू की गतिविधियां अधिक हैं। इसके साथ ही अंधेरे की वजह से और बाकी कारणों से शुक्रवार रात 8 बजे के बाद राहत और बचाव का काम रोक दिया गया। शनिवार सुबह पांच बजे इसे दोबारा शुरू किया गया। सभी के शव फिलहाल अभी घाटी में ही हैं। शवों को सेना की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

AAIB करेगा हेलिकॉप्टर हादसे की जांच
हादसा काफी गंभीर है। इसी को देखते हुए अब Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की जांच भी अहम होगी। मालूम हो कि भारत में नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए AAIB अधिकृत एजेंसी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को सौगात: सहसपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय, नैनीताल में खैरना बैराज प्रोजेक्ट को मंजूरी

ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर अहम
किसी भी विमान हादसे में सबसे अहम भूमिका ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की होती है। ऐसे में इस हादसे में भई इसकी जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News