Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड पहुंचे Hrithik Roshan!, पहाड़ों में ट्रैकिंग का लिया मजा, तस्वीरें की शेयर

Hrithik Roshan In Uttarakhand shares-trekking-pictures

Hrithik Roshan In Uttarakhand Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन आज कल उत्तराखंड आए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरे साझा की हैं। जिसमें वो पहाड़ों में ट्रैकिंग करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी फोटोज पर काफी प्यार लुटा रहे है।

Hrithik Roshan

उत्तराखंड पहुंचे Hrithik Roshan

दरअसल ऋतिक रोशन इन फोटोज में उत्तराखंड के पहाड़ों में ट्रैकिंग करते नजर आ रहे है। दोनों हाथों में उन्होंने स्टिक पकड़ी हुई है। तो वहीं लुक की बात करें तो ऋतिक ने जींस-शर्ट और जैकेट के सात स्पोर्ट शूज पहने है। साथ ही एक बैग भी कैरी किया हुआ है। जो उनके ट्रैकिंग लुक को काफी स्टाइलिंश बना रहा है।

Hrithik Roshan

पहाड़ों में ट्रैकिंग का लिया मजा

पहाड़ों से उन्होंने अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वो उत्तराखंड के पहाड़ों, खूबसूरत नजारें और खुशनुमा माहौल का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। ट्रैकिंग करने वक्त उनके चेहरे पर थकान के साथ सुकून भी नजर आ रहा है। ऋतिक की इन तस्वीरों में चारों तरफ हरियाली और पहाड़ों की ऊंचाइयां और सब काफी मनमोहक लग लग रहा है।

Hrithik Roshan

सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

इन तस्वीरों को शेयर कर ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- “ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने से मेरे दिल को अजीब-सी खुशी मिलती है। चलो, फिर से उसी राह पर लौटें, जो जमीन मेरे पैरों के नीचे होनी चाहिए थी.” हैशटैग में उन्होंने उत्तराखंड लव यू भी डाला है। इन तस्वीरों से साफ है कि एक्टर अपनी इस ट्रिप को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में

बता दें कि ऋतिक रोशन बॉलीबुड में अपनी एक्टिंग और ग्रेट लुक्स के लिए जाने जाते है। उन्होंने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने ‘कोई मिल गया’, ‘जोधा अकबर’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘कृष’, और ‘कृष 3’ जैसी कई हिट फिल्में दी। आखिरी बार वो फिल्म वॉर 2 में नजर आए थे। जिसके बाद उनकी ‘कृष 4’, ‘अल्फा’ और ‘सतरंगी’ फिल्में पाइपलाइन में है।

More in Uncategorized

Trending News