Connect with us

Uncategorized

यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी अवैध दरगाह, धामी सरकार ने चलाया बुलडोजर

हरिद्वार के पिरान कलियर में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर धामी सरकार ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।घटना बुधवार सुबह की है। धामी सरकार ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाया। बता दें गंगा घाट की सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से दरगाह बनाई गई थी। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ये एक्शन लिया है।रुड़की मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। लेकिन स्थिति पूरी से नियंत्रण में रही। बता दें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन बरकरार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, विक्रम नेगी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News