Connect with us

Uncategorized

रुड़की में दिनदहाड़े अवैध खनन: सोलानी नदी से बेखौफ दौड़ रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

 

illegal-mining-operations-underway-in-solani-river-Roorkee

रुड़की में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोलानी नदी से दिनदहाड़े निकाली जा रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शहर के मुख्य मार्गों से बेखौफ गुजर रही हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इन वाहनों पर कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोलानी नदी में खुलेआम चल रहा अवैध खनन का कारोबार

रुड़की के रामपुर चुंगी क्षेत्र स्थित सोलानी नदी में अवैध खनन का कारोबार खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी से निकाली जा रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रामपुर चुंगी, ईदगाह चौक, वैशाली मंडप, आजाद नगर चौक और रामनगर चौक जैसे व्यस्त मार्गों से लगातार गुजर रही हैं।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन मार्गों पर पुलिस की नियमित मौजूदगी रहती है लेकिन इसके बावजूद किसी वाहन को रोककर जांच करने या कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की जाती। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवैध खनन अब रात के अंधेरे तक सीमित नहीं रहा बल्कि दिन के उजाले में भी बेखौफ तरीके से किया जा रहा है।

सड़कों पर दौड़ रही ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन और पुलिस चाहें तो कुछ ही घंटों में इस नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा सकता है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  President Droupadi Murmu की मौजूदगी में IMA पासिंग आउट परेड पूरी, पहली बार नौं महिला सैन्य अफसर

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई: जॉइंट मजिस्ट्रेट

वहीं इस पूरे मामले पर जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ का बयान भी सामने आया है। दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि रुड़की में हो रहे अवैध खनन की लगातार शिकायत आ रही है। इसमें शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad

More in Uncategorized

Trending News