Connect with us

Uncategorized

विधानसभा सत्र का आगाज, 7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज विधानसभा सत्र का आगाज हो गया है। सत्र के पहले दिन सदन में धामी सरकार करीब 7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके साथ ही सरकार की ओर से 9 विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। नक्शेदेखें

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी जाएगी श्रद्धांजलि
विधानसभा सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही में अनुपूरक बजट और अन्य विधायी कार्यों से जुड़े विषय प्रमुखता से उठेंगे। सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले आठ विधेयकों के प्रावधानों पर भी सदस्यों की नजर रहेगी।

31 विधायकों ने लगाए 445 सवाल
सत्र के लिए 31 विधायकों की ओर से कुल 445 सवाल प्रस्तुत किए गए हैं। इन सवालों के जरिए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। ऐसे में सदन में प्रदेश से जुड़े मुद्दों, सरकारी योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विपक्ष इन सवालों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी में है।

सदन के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी की है। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के शामिल होने की बात कही गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी सरकार के सामने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें -  सहसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान बवाल, हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने

यूकेडी का प्रदर्शन
विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने भी विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य मुद्दों को उठाते हुए प्रदर्शनकारी विधानसभा तक पहुंचने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की होने की सूचना है। प्रदर्शनकारियों की मांग विधानसभा तक पहुंचकर अपनी बात रखने की थी। पुलिस की ओर से उन्हें नियंत्रित करने के प्रयास के बीच मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News