Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में पल-पल बदल रहा मौसम, IMD ने जारी किया पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

गर्मी से मिलेगी राहत : उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान mausam hawa

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग ने पांच पर्वतीय जिलों के लिए तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

मौसम विभाग ने दी यात्रा करने से बचने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. तापमान की बात करें तो नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की संभावना है. जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं चमोली जिले का अधिकतम 25°C और न्यूनतम 14°C रहने की संभावना है. जबकि तूफान आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  Haridwar में डबल मर्डर! मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफन शव

More in Uncategorized

Trending News